चम्पावत : ऑनलाइन ठगी करने वाले 02 ठगों को झारखंड से किया गिरफ्तार, नोटिस तामील कराये गये

चम्पावत। चम्पावत पुलिस ने थाना पाटी व लोहाघाट क्षेत्र के दो लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी करने वाले दो लोगों को झारखंड से गिरफ्तार किया है। सभी को नोटिस तामील कराए गए।
पुलिस ने साइबर ठगी के मामले सामने के आने के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत किया। विवेचना के दौरान ठगी करने अभियुक्तगणों का झारखण्ड राज्य से होना प्रकाश में आया। ऑनलाइन ठगी के मामलों में प्रकाश में आये अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के लिए जनपद स्तर पर उ0नि0 देवेन्द्र सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी देवीधुरा के नेतृत्व में टीम का गठन कर उनकी गिरफ्तारी के लिए झारखंड राज्य भेजा गया ।

पुलिस टीम द्वारा झारखंड राज्य में जाकर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए सुरागरसी पतारसी करते हुए ऑनलाईन ठगी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए नोटिस तामील कराये गये। अभियुक्तगणों में सनी कुमार वर्मा पुत्र सुरेश कुमार वर्मा, निवासी जयराम बाबा मन्दिर, फतेहपुर बालूगड्डा झरिया, थाना झरिया, जिला धनबाद, झारखण्ड व गांधी मण्डल पुत्र स्व० बुद्धन मण्डल, निवासी ग्राम फरका सिमार, थाना मोहनपुर, जिला देवघर झारखण्ड शामिल हैं। सनी कुमार के खिलाफ थाना पाटी व गांधी मंडल के खिलाफ लोहाघाट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह बिष्ट थाना पाटी, हे0का0 प्रकाश कठायत थाना पाटी, का0 गिरीश भट्ट एसओजी शामिल रहे। टैक्निकल पुलिस टीम में साइबर सैल चम्पावत, सर्विलांस सैल चम्पावत की टीम शामिल रही।
