जनपद चम्पावतनवीनतमस्वास्थ

चम्पावत: सीमांत मंच के उप केंद्र में एएनएम ने कराया सुरक्षित प्रसव

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद के सीमांत क्षेत्र मंच के उप केंद्र में करीब चार माह बाद स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो गई हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। मालूम हो कि करीब चार माह पहले मंच उप केंद्र की एएनएम सेवानिवृत्त हो गई थीं। तब से वहां पर स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई थीं। अब एनएचएम योजना के तहत आउट सोर्स से शीला प्रहरी की एएनएम के रूप में नियुक्ति हुई है। इसके चलते करीब चार माह बाद उप केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हुई हैं। एएनएम शीला प्रहरी ने मंच उप केंद्र में सामान्य प्रसव कराया है। एएनएम शीला ने 18 अगस्त को सुनीता बोहरा पत्नी कुंदन सिंह निवासी दुलाकोट रमैला का सुरक्षित प्रसव कराया। अब तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध न होने के चलते मंच व आसपास के गांवों बकौड़ा, गुरखोली, सौराई, ल्वारकी, कफल्टा, रमैला, थुलाकोट क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें करीब 40 किमी दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता था। उप केंद्र में सुरक्षित प्रसव होने से अब मंच, हरतोला, रमैला, नीड़, तामली, तरकुली व अन्य गांवों की गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

Ad