जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

चम्पावत # भाजपा ने शुरू किया ‘घर घर भाजपा, हर घर भाजपा’ अभियान, राज्य स्थापना दिवस भी मनाया

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने ‘घर घर भाजपा, हर घर भाजपा’ अभियान शुरू कर दिया है। इससे पहले भाजपा नेताओं ने जिला कार्यालय चम्पावत में उत्तराखण्ड स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, मंडी समिति अध्यक्ष राम दत्त जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, सुंदर सिंह बोहरा, मुकुल ढेक, मुकेश महराना, मोहन सिंह अधिकारी, केसी जोशी अदि मौजूद रहे।


वहीं घर घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान की शुरुआत करते हुए जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने ग्रामीण मंडल लोहाघाट की बैठक ली। बैठक रामलीला मैदान पुल्ला हिन्डोला में हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रम प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन, पन्ना प्रमुख, घर घर चलो अभियान कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई। बैठक में विधानसभा प्रभारी राम दत्त जोशी, ग्रामीण मंडल लोहाघाट प्रभारी सचिन जोशी, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष भीम पन्त, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला अधिकारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, महामंत्री देवेंद्र आदि मौजूद रहे।

Ad