जनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हिमेश कलखुड़िया के आवास पर पहुंच कर शोक जताया

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या शनिवार को चम्पावत जिला मुख्यालय स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के ललुवापानी रोड स्थित घर पंहुचीं और हेमेश कलखुडिया के पिता शिरोमणि कलखुड़िया के निधन पर शोक व्यक्त कर शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की।


उन्होंने शोकाकुल परिवार जनों को इस दुख की घड़ी में ढ़ाढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान देते हुए शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्व. शिरोमणि कलखुड़िया आखिरी वक्त तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में आगे रहे। उनके जाने से समाज को एक बड़ी क्षति हुई है। मालूम हो कि बीते दिनों भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के पिताजी का 89 वर्ष की आयु में लंबे समय से बीमार रहते हुए निधन हो गया था। शोक जताने के बाद मंत्री रेखा आर्या देहरादून के लिए प्रस्थान कर गईं।