चंपावत

चम्पावत : कांग्रेस नेताओं ने फूंका कैबिनेट मंत्री अग्रवाल का पुतला

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा सरेआम सड़क पर एक युवक से मारपीट किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कैबिनेट मंत्री अग्रवाल और धामी सरकार का पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन में प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा नेता तानाशाही पर उतर आए हैं। इसका ताजा उदाहरण कैबिनेट मंत्री ने एक व्यक्ति की सरेआम पिटाई कर दी है। कहा कि भाजपा नेता सत्ता के नशे में इस कदर चूर हो गए हैं कि आम जनता को वे कुछ समझ ही नहीं रहे हैं।

Ad

पुतला फूंकने वालों में एआइसीसी सदस्य निर्मला गहतोड़ी, पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, विवेकानंद जोशी, प्रवक्ता महेश ढेक, जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, महिला प्रदेश सचिव आशा टम्टा, कोषाध्यक्ष सौरभ शाह, कामगार अध्यक्ष बालादत्त थ्वाल, धीरज गहतोड़ी, धीरज नेगी, नगर महामंत्री अभिषेक तड़ागी, जगदीश जोशी आदि शामिल रहे।

Ad Ad