चम्पावत : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन


चम्पावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार 19 जून को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। पार्टी के कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में केक काटने के साथ ही मिष्ठान वितरण कर पार्टी के नेता राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी ने किया। इस अवसर पर उमेश खर्कवाल, मोहन सिंह अधिकारी, डॉ. महेश ढेक, नीरज वर्मा, विपिन जोशी, श्याम सिंह बिष्ट, बाला दत्त थ्वाल, धीरज सिंह नेगी, चंदन सिंह, जगदीश चंद्र जोशी, केदार सिंह सामंत, दिनेश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।


