चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

चम्पावत : सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला का हुआ आयोजन, एक सितंबर से शुरू होगा अभियान

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भाजपा जिला कार्यालय चम्पावत में सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ने आह्वान किया कि बूथ स्तर पर जाकर सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ें। बताया कि 1 सितंबर ऑनलाइन माध्यम से अभियान शुरू होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता राजेन्द्र बिष्ट ने पीपीटी के माध्यम से सदस्यता अभियान की जानकारी दी। बताया कि एक बूथ पर पांच सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। प्रत्येक सक्रिय सदस्य 100 सदस्यों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ेंगे। 26 से 28 अगस्त तक मंडल कार्यशाला, 31 को शक्ति केन्द्र सहयोगी एवं सदस्यता बूथ टोली का गठन, 1 सितंबर से 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान का पहला चरण, 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान का दूसरा चरण, 1 अक्टूबर को सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति की घोषणा, 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा।

प्रदेश महामंत्री ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि सदस्यता अभियान को गंभीरता से लें और सक्रिय सदस्यों की संख्या बढ़ाएं। जिससे आगामी समय में संगठन को मजबूती मिल सके। अभियान के जिला संयोजक सतीश पांडेय से 1 सितंबर से शुरू होने वाले अभियान को लेकर मंडल स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने को कहा। जिला प्रभारी विकास शर्मा और सह जिला प्रभारी गणेश भंडारी ने कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरतापूर्वक संचालित करने का आग्रह किया। संचालन सह संयोजक गोविंद सामंत, ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल ने किया। कार्यशाला में प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूरन मेहरा, वरिष्ठ शंकर पांडेय, श्याम पांडेय, दलीप महर सहित भाजपा के जिला, मोर्चा, मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।