जनपद चम्पावतनवीनतमस्वास्थ

चम्पावत : आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ.गिरेंद्र सिंह चौहान राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ की चम्पावत इकाई के नए जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। 25 जुलाई को चुनाव अधिकारी जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक नगरकोटी की देखरेख में हुई चुनाव प्रकिया में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

चुनाव में डॉक्टर दीपक पवार को उपाध्यक्ष, डॉक्टर सुधाकर गंगवार को सचिव, डॉक्टर भास्कर मेहंदीरत्ता को उप सचिव, डॉक्टर मुंशीलाल को आय-व्यय निरीक्षक, डॉक्टर धीरज रावत को प्रचार एवं विज्ञान गोष्ठी सचिव चुना गया। इसके अलावा डॉक्टर प्रकाश सिंह, डॉक्टर विनोद कुमार, डॉक्टर सुभाष राणा, डॉक्टर नमिता अग्रवाल और डॉक्टर इकरा खान को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के संरक्षक जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर एएस गुसाई ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी अपने उद्देश्यों में सफल होगी।

Ad