चम्पावत: भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

टनकपुर। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चार जिला उपाध्यक्ष और दो जिला महामंत्री मनोनीत की हैं। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मुरारी ने रुकमणी उनियाल, हेमा कन्याल, किरन पड़गरिया व मनु गहतोड़ी को जिला उपाध्यक्ष, हंसा जोशी व रेखा देवी को जिला महामंत्री, निर्मला पांडे, प्रतिभा अग्रवाल, माधवी धामी व कदीरन खातून को जिला मंत्री और निशा वर्मा को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया है।

