चम्पावत : गोल्ज्यू संदेश यात्रा का विधिवत हुआ समापन, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत, भंडारे का भी हुआ आयोजन, सीएम धामी ने आडियो संदेश जारी कर दी आयोजकों को बधाई, आप भी सुनें सीएम का आडियो संदेश….

चम्पावत। श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा आध्यात्मिक संदेश देकर आज 24 नवंबर रविवार को न्याय के दरबार गोल्ज्यू मंदिर में लौट आई। करीब तीन सप्ताह पहले गोरल मंदिर से ही शुरू हुई यह यात्रा प्रदेश के सभी 13 जिलों में स्थित प्रमुख मंदिरों में गई। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।


आज रविवार को यात्रा के बस स्टेशन चम्पावत में पहुंचने पर बाजार में आस्था की बयार बह उठी। गोल्ज्यू मंदिर के महंत जोगेंद्र नाथ, पंडित बसंत बल्लभ पांडेय, पारंपरिक परिधानों के सजी धजी महिलाओं सहित तमाम लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। बस स्टेशन से लेकर गोल्ज्यू मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर में पूजा अर्चना हुई। सभी यात्रियों का स्वागत किया गया। पूजा अर्चना के बाद गोल्ज्यू मंदिर में ही भंडारे का आयोजन किया गया। जिमसें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
यात्रा के समापन अवसर पर सीएम धामी को भी प्रतिभाग करना था, लेकिन शासकीय कार्यों के चलते वह उपस्थित नहीं हो पाए। इस पर सीएम धामी ने आडियो संदेश जारी कर यात्रा सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी है।
श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा के संयोजक सतीश चंद्र पांडेय पांडेय ने बताया कि 21 दिनी यात्रा चम्पावत के गोल्ज्यू के मूल मंदिर से 4 नवंबर से शुरु होकर प्रदेश भर के सभी जिलों के 75 मंदिरों तक गई। धरोहर न्यास संस्था के अध्यक्ष विजय भट्ट, एडवोकेट डॉ. श्याम सिंह कार्की की अगुवाई में निकली यह यात्रा आज रविवार को देवीधुरा के मां वाराही धाम से यात्रा लोहाघाट के ऋषेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां भक्तगणों ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा चम्पावत के लिए रवाना हुई। चम्पावत में पहुंचने पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। चम्पावत बाजार से गोल्ज्यू मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें डॉ. बिपिन चंद्र जोशी, धर्मेंद्र चंद, प्रदीप कार्की, एडवोकेट शंकर पांडेय, देवीलाल वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, दिनेश चंद्र पांडेय, शंभू साह, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, भगवत शरण राय, भुवन पांडेय, राजेंद्र गहतोड़ी, देवडांगर प्रतिपाल कार्की, गौरव कार्की, गौरव वर्मा, तुषार कार्की, सौरभ कार्की, एमसी जोशी, सुनील कार्की, सुनील पुनेठा, हरीश पांडेय, बहादुर फर्त्याल, रोहित बिष्ट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोल्ज्यू मंदिर पहुंचे। धरोहर न्यास संस्था के तत्वावधान में वर्ष 2022 से हर दूसरे साल आयोजित यह यात्रा दूसरी बार निकाली गई है। धरोहर न्यास संस्था के अध्यक्ष विजय भट्ट ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य राज्य की संस्कृति का संरक्षण और देव संस्कृतिक को बढ़ावा देना है।


लोहाघाट। रविवार की सुबह मां वाराही मंदिर देवीधुरा से चल कर गोल्ज्यू संदेश यात्रा लोहाघाट पहुंची। जहां पर रामलीला कमेटी से जुड़े लोगों के साथ ही स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर देवडांगरों ने अवतरित होकर लोगों को आशीर्वाद दिया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यात्रा के संयोजक सतीश पांडेय ने यात्रा के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर धरोहर समिति अध्यक्ष विजय भट्ट, श्याम कार्की, देवडांगर प्रतिपाल कार्की, गौरव वर्मा, गौरव कार्की, तुषार कार्की, कमल जीना, कमल रावत, नरेंद्र पांडेय, जीवन मेहता, गोविंद पांडेय, राजू गड़कोटी, भास्कर गड़कोटी, निर्मल माहरा, कुलदीप देव, सुरेंद्र बोहरा, कैलाश बगौली, हितेश मुरारी, आनंद पुजारी, सांभवी मुरारी, हेम पांडेय, जीवन गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।
