जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

चम्पावत : 2014 के पहले का भारत दब्बू और पिछलग्गू था : शशांक रावत

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति का आयोजन भाजपा कार्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत रहे। उन्होंने कार्यसमिति का उद्घाटन करते हुए युवा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह बूथ स्तर तक युवा मोर्चा को मजबूत करें। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को और मजबूती मिले।

Ad

भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कार्यसमिति की अध्यक्षता करते हुए युवा मोर्चा द्वारा जिले में किए गए कार्यों के बारे में बताया। अध्यक्षीय सम्बोधन में उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा चम्पावत जिले में पूरे जोश के साथ कार्य कर रहा है। प्रथम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने भारत देश के फ्रजाइल 5 से टॉप 5 तक पहुंचने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले का भारत दब्बू और पिछलग्गू था।, लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को सशक्त शक्तिशाली और सर्वमान्य बना दिया है। आज भारत जो निर्णय लेता है, दुनिया उसको मानती है। खेल से लेकर अंतरिक्ष तक जहां भारत का मान बढ़ा है, वहीं सनातन संस्कृति का गौरव भी बढ़ाया है। द्वितीय सत्र में उन्होंने मण्डल सशक्तिकरण विषय पर चर्चा की। उन्होंने जिला व मण्डल पदाधिकारीयों से कहा कि वह मंडल स्तर तक जाकर विस्तारक के रूप में पार्टी को मजबूत करने का काम करें।


तृतीय सत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता व आपातकाल में जेल गए हयात सिंह मेहरा ने भाजपा की यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जन संघ से लेकर जनता पार्टी, भारतीय जनता पार्टी का सफर संघर्षशील और तपस्या से भरा रहा है। अटल जी ने वर्षों पूर्व भारत के विकास की बात जो कही थी, आज उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साकार कर रहे हैं। कार्यसमिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा युवाओं के हित में लाए गए नकल विरोधी कानून व उत्तराखण्ड के विकास में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यसमिति का संचालन जिला महामंत्री अमित लमगड़िया और गंगा पाटनी ने किया। इस मौके कुमांऊ सह संयोजक शैलेश जोशी, प्रदेश सह संयोजक आउटरीच मोहन भट्ट, जिला पदाधिकारी प्रदीप रावत, कुमुद जोशी, रोहित बिष्ट, रजत मौनी, दीवान बिष्ट, नीरज बोहरा, विवेक जोशी, अखिल प्रजापति, मन्नू जोशी, मंडल अध्यक्ष ललित देउपा, अजय नरियाल, जतिन देउपा, बालम सिंह बोहरा, भुवन बिष्ट, विनोद बगौली, विवेक तिवारी, बलराज पाटनी, बब्लू देव, प्रदीप जोशी, मण्डल के महामंत्री व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad