चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : जटायू कूड़ा वाहन को जि.पं. सदस्य सरिता बोहरा और भूप्पी महर ने दिखाई हरी झंडी

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिला पंचायत परिसर से जिला पंचायत सदस्य सरिता बोहरा भूप्पी महर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में जटायु (कूड़ा वाहन) से जिला पंचायत कूड़ा उठान का काम करेगा। जिलाा पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय और उपाध्यक्ष एलएम कुंवर ने बतायाा की आधुनिक रूप से विकसित 35 लाख के वाहन से कूड़ा तेजी की साथ एकत्र किया जा सकेगा। यह वाहन वैक्यूम क्लीनर की तरह काम करेगा। आधुनिक तरीके से कूड़ा उठाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका अ​धिकांश प्रयोग किया जाएगा। प्रत्येक जिले की जिला पंचायत को यह मिला है। इस दौरान जिला वरिष्ठ प्रशासनिक अ​धिकारी विजय उप्रेती, मनमोहन सिंह बोहरा, अ​भियंता अनिल रावत, जेई संतोष भट्ट, राजेश जोशी, तुलसी भट्ट आदि मौजूद रहे।