चंपावतनवीनतमशिक्षा

चम्पावत : ‘जिए पहाड़ समिति’ ने दूरस्थ ग्राम खटोली में स्थापित किया पुस्तकालय

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। ‘जिए पहाड़ समिति’ ने जनपद के दूरस्थ ग्राम खटोली में 26वें नागरिक पुस्तकालय की स्थापना की है। रविवार को पुस्तकालय का शुभारंभ खटोली ग्राम सभा के वरिष्ठ नागरिक ध्यान सिंह, उम्मेद सिंह और प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। जिए पहाड़ समिति के जिला समन्वयक अनिल चौधरी पिंकी ने बताया कि खटोली में स्थापित पुस्तकालय चम्पावत जिले का 20वां तथा समिति द्वारा संचालित 26 वां है। बताया कि जिए पहाड़ समिति नागरिक पुस्तकालय के सौजन्य से अब तक 80बच्चे विभिन्न शासकीय पदों में चयनित होकर अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं| जिए पहाड़ नागरिक पुस्तकालय का मुख्य उद्देश्य दुर्गम क्षेत्र की प्रतिभाओं के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के अवसर व संसाधन उपलब्ध करना है| जिसके लिए उनको अच्छी किताबें और अच्छा पुस्तकालय उपलब्ध कराया जाता है| इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भागीरथी देवी, ग्राम प्रधान मल्ली सोनिया बिष्ट, ग्राम प्रधान तल्ली चंद्रा बुराठी, समिति के दरबान सिंह मेहरा, नवीन बिष्ट, रहीश बिष्ट, देवेन्द्र सिंह बुराठी, यशपाल बिष्ट, पुष्कर सिंह, दीवान सिंह, प्रेम बिष्ट, प्रकाश सिंह पूर्व सरपंच, उमेद सिंह, रमेश सिंह अर्जुन सिंह, करन, ललित, होशियार सिंह, प्रदीप सिंह, भरत सिंह बुराठी, हयात सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।