जनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : जूनियर हाईस्कूल फूंगर में स्व. दीपा जोशी की स्मृति में आयोजित किया गया कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चे हुए पुरस्कृत

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। शनिवार को पैंती (फुंगर) निवासी डॉ. शरद जोशी (परियोजना निदेशक भारत सरकार) द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्व. दीपा जोशी की पुण्यस्मृति पर जूनियर हाईस्कूल फूंगर विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा अनुसार पुरस्कार वितरित किए।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, विशिष्ट अथिति जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश जंगपांगी, खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ उद्योगपति नरेंद्र सिंह लड़वाल, जिला पंचायत सदस्या शक्तिपुर बुंगा सरिता बोहरा, सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद सिंह सामंत, पूर्व बैंक अधिकारी जनार्दन चिलकोटी, पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह बोहरा, विंग कमांडर संजय शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय के बच्चों ने वंदना, स्वागत गीत और अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय में दीपा जोशी स्मृति कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान, निबंध, सुलेख प्रतियोगिताएं कराई गईं। जिसके प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को अलग अलग स्तरों में नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। हाईस्कूल में 82.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली विद्यालय की छात्रा चेतना बोहरा को भी नगद पुरस्कार दिया गया। इस दौरान जोशी परिवार द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक शरद चंद्र जोशी ने बताया विगत 2 वर्ष से यह कार्यक्रम वो अपनी पत्नी स्व. दीपा जोशी की स्मृति में करा रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अगले वर्ष और अधिक बच्चे हाईस्कूल में अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. भुवन चंद्र जोशी और शंकर जोशी जी ने किया। कार्यक्रम के दौरान बरदोली गांव के बुजुर्ग 95 वर्षीय रतन सिंह को भी सम्मानित किया गया। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने विद्यालय में फर्नीचर के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य निर्मल चंद्र पांडेय, भाजयुमो अध्यक्ष गौरव पांडेय, नीरज जोशी, अजय नारियल, पूरन सिंह बोहरा, बोध सिंह धामी, भारत जोशी, मयंक जोशी, मदन सामंत, नील जोशी, अयन जोशी, राकेश पांडेय, कपिल मेहर, पप्पू जोशी, अमित कुमार, गोपाल सिंह, रघुवर सिंह, प्रकाश पुनेठा आदि मौजूद रहे।

Ad