चंपावतनवीनतमराजनीति

चम्पावत : भाजपा महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला व मंडल पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वह संगठननिष्ठ होकर पार्टी को मजबूत करें। साथ ही उन्होंने 30 अप्रैल को होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने को भी कहा।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने स्वागत कार्यक्रम का संचालन किया। जिसमें महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की स्थाई आमंत्रित सदस्य व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मणिप्रभा तिवारी, गंगा खाती, कुमाऊ सह संयोजक व बाराकोट ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल, जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी, जिला महामंत्री व ब्लाक प्रमुख चम्पावत रेखा देवी, हंसा जोशी, उपाध्यक्ष रूकमणि उनियाल, हेमा कनवाल, किरन पंगरिया, जिला मंत्री माधवी धामी, प्रतिभा अग्रवाल, निर्मला पांडेय, मंडल अध्यक्ष सरोज चन्द, अनीता यादव, दीपा जोशी, मंजू पुनेठा, चन्द्रा मेहरा, गीता भट्ट, पुष्पा सामंत, दिया गुरूरानी, तारा पांडेय का स्वागत किया गया।

भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कुमुद जोशी, प्रदीप रावत, रोहित बिष्ट, महामंत्री गंगा पाटनी, अमित लमगड़िया, जिला मंत्री विकास गिरी, दीवान बिष्ट, नीरज बोहरा, विवेक जोशी, कोषाध्यक्ष शुभम रावत, जिला मीडिया प्रभारी अखिल प्रजापति, जिला कार्यालय प्रभारी आशीष जोशी, जिला आईटी संयोजक मन्नू जोशी, मंडल अध्यक्ष खेतीखान बब्लू देव, किसान मोर्चा जिला संयोजक जगत सिंह बिष्ट, जिला मंत्री जगदीश पनेरू, मंडल अध्यक्ष गिरीश जोशी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी हेमा जोशी, श्याम पांडेय, सतीश पांडेय, सुभाष बगौली, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर खाती, नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, भाजपा जिला पदाधिकारी राजू बिष्ट, निर्मला अधिकारी, मोहित पाठक, कैलाश अधिकारी, सतीश खर्कवाल, रमेश भंडारी, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, जगदीश जोशी, नवीन भट्ट, नवल कलखुड़िया, राकेश अधिकारी, कमल रावत, प्रकाश राय, कैलाश पांडेय, नवीन राणा, हरीश जोशी, केसी जोशी, नन्दन तड़ागी, अजय बिष्ट, मोनू ठाकुर, पुष्पा ओझा, आनन्द अधिकारी, रमेश खाती, मनोज अमखोलिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विनोद बगौली, योगेश तिवारी, अजय नरियाल, विकास साह, शेखर सिंह, अंकित खर्कवाल, शुभम रावत सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति 24 को
चम्पावत। भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति का आयोजन 24 अप्रैल को भाजपा जिला कार्यालय को किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी ने बताया कि शुक्रवार को कार्यसमिति को लेकर तैयारी बैठक की गई। कार्यसमिति में प्रदेश से पदाधिकारी आएंगे। प्रदेश, जिला व मंडल के पदाधिकारी कार्यसमिति में अपेक्षित रहेंगे।

Ad