जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

चम्पावत : पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो व ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का किया स्वागत

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश नाथ का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने व पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करें। जल्द से जल्द मोर्चों की टीम का गठन करने की प्रक्रिया करें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने और आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अभी से जुटने को कहा। नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय व ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश नाथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व संगठन का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।

Ad


स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम पांडेय, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, जिला पदाधिकारी कैलाश अधिकारी, रमेश भंडारी, मुकेश महराना, गंगा खाती, तारा पांडेय, पुष्पा ओझा, गीता तिवारी, मनमोहन बोहरा, सभासद नंदन तड़ागी, रोहित बिष्ट, बूथ अध्यक्ष जगदीश पनेरू, प्रधान गणेश जोशी, दिनेश चैड़ाकोटी, विकास साह, आनंद अधिकारी, सूरज बोहरा, दीपांशु जोशी, दीपक तिवारी, शुभम रावत, हरीश जोशी, कैलाश नाथ, ललित देउपा, पूरन बिष्ट, पारस महर, मुकेश जोशी, हर्षित राय, शेखर सिंह, अजय नरियाल, मन्नू जोशी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad