जनपद चम्पावतटनकपुर

साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खाते में चम्पावत पुलिस ने वापस कराई रकम

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खाते में रकम वापस कराई है। गत 26 मई को टनकपुर की विष्णु कालोनी निवासी शेर सिंह पुत्र कल्याण सिंह को अज्ञात साइबर ठग ने फोन कर उन्हें अपना रिश्तेदार बताते हुए इलाज के नाम पर मदद मांगी। जिस पर विश्वास कर शेर सिंह ने उसके द्वारा भेजे गए लिंक को खोलकर फोन पे के माध्यम से 95 हजार रुपये ऑनलाइन ठग के खाते में भेज दिए। शेर सिंह ने जब अपने रिश्तेदारों से संबंध में जानकारी ली तो उन्होने इस बारे में कोई जानकारी होने से मना कर दिया गया। जिस पर शेर सिंह ने साइबर सैल चम्पावत को मामले से अवगत कराया। साइबर सैल के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में साइ​बर सैल टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक से लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त कर सम्बन्धित गूगल पे, फोन पे नोडल से सम्पर्क कर आवेदक के खाते से निकाली गयी 43,210 रुपये की धनराशि को विधिक कार्यवाही कर आवेदक के खाते में वापस करा दिए गए हैं। शेष धनराशि को वापस कराये जाने की विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में निरीक्षक हरपाल सिंह के साथ कांस्टेबल बिहारी लाल, सद्दाम हुसैन व सपना ढेक शामिल रहीं।

Ad
Ad