चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत जिले के स्थापना दिवस पर चम्पावत संघर्ष समिति केक काटा

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत संघर्ष समिति ने चम्पावत जिले के 27वें स्थापना दिवस पर केक काट कर जश्न मनाया। मोटर स्टेशन में समिति अध्यक्ष बसत तड़ागी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में लोगों ने आतिशबाजी भी की। इस मौके पर समिति पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए लगातार संघर्ष व कार्य किया जाएगा। जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और रोजगार मिले, इसके लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में अमरनाथ सक्टा, दिनेश पांडेय, भूपेंद्र महर, हरगोविंद बोहरा, मदन महर, मोहन पांडेय, अशोक वर्मा, आनंद अधिकारी, विनोद वर्मा, विनोद चौधरी, लक्ष्मण सिंह, अशोक कार्की, रजत तडागी, राजेंद्र खर्कवाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।