चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत एसओजी टीम ने पाटी क्षेत्र में चरस तस्कर को किया गिरफ्तार, 03.17 किलो चरस हुई बरामद

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत जनपद की एसओजी टीम ने पाटी क्षाना क्षेत्र में एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 3.17 किलो चरस बरामद हुई हैै। अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहा है। जिसके चलते मेहनत मजदूरी नहीं कर पाता है। शार्टकट तरीक से पैसे कमाने के चक्कर में चरस तस्करी के धंधे में लिप्त हो गया। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।

सोमवार एक जनवरी को थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत कनवाड बैण्ड देवीधूरा क्षेत्र से एस0ओ0जी0/ए0एन0टी0एफ0/पाटी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दीवान गिरी पुत्र स्व0 टीका गिरी, निवासी ग्राम चकडिया, पो0- भूम्वाडी, थाना पाटी, जनपद चम्पावत, उम्र-36 वर्ष के कब्जे 03.17 किलोग्राम चरस के बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना पाटी में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है ।

पूछताछ मे अभियुक ने बताया कि वह लम्बे समय से कैन्सर रोग से ग्रसित है। जिस कारण वह मजदूरी या अन्य काम नहीं कर पाता है। कुछ समय से चरस तस्करों के सम्पर्क में आ गया था। बिना मेहनत व शॉर्टकट तरीके से पैस कमाने के चक्कर में चरस तस्करी में लिप्त हो गया था। आज भी यह चरस वह अपने ढोलीगाव निवासी परिचित मोहन सिंह से इकठ्ठा कर हल्द्वानी, जनपद नैनीताल मे उंचे दामों में बेचने हेतु जा रहा था जिसे आज पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि चरस तस्करी में प्रकाश में आये मोहन सिंह के विरूद्ध जांच की जा रही है। साथ ही बताया कि भारी मात्रा में चरस बरामदगी करने पर पुलिस टीम को 5000 रुपये के नगद पारितोषित प्रदान किया जा रहा है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, एसओ पाटी देवनाथ गोस्वामी, एसआई एसओजी ​ललित पांडेय, मुख्य आरक्षी महेन्द्र डंगवाल, कानि0 नवल किशोर, कानि0 सूरज कुमार, कानि0 अशोक वर्मा, कानि0 विनोद जोशी शामिल रहे।

एसपी ने बताया कि पिछले 15 दिनों में 04 अभियुक्तो के कब्जे से 7.320 किलोग्राम चरस बरामद की गयी। विगत माह में 05 अभियुक्तों के कब्जे से 23.78 ग्राम स्मैक बरामद की गयी।

वर्ष 2023 में 21 अभियुक्तों के कब्जे से 28.107 किलोग्राम चरस बरामद की गयी। वहीं 65 अभियुक्तो के कब्जे से 1200.96 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। एक अभियुक्त के कब्जे से 292.55 ग्राम अफीम बरामद की गयी।