चम्पावत : प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी का गृह जनपद पहुंचने पर हुआ स्वागत
चम्पावत। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी ने कहा कि अनुसूचित वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभिमान चलाया जाएगा। प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद गृह क्षेत्र पहुंचे प्रहरी का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि अनुसूचित वर्ग के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के साथ उनके विकास के लिए काम को आगे बढ़ाया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूरज प्रहरी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कहा कि प्रहरी को भाजपा नेतृत्व की ओर से जो दायित्व सौंपा गया है वह आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। अनुसूचित मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी ने प्रदेश नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। स्वागत करने वालों में जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी, सभासद बबीता प्रहरी, प्रेमा चिलकोटी, अनीता प्रहरी, दलीप सिंह महर, कैलाश अधिकारी, पारस महर आदि शामिल रहे।

