चम्पावत : डॉ.तिलकराज जोशी के कहानी व काव्य संग्रह का हुआ विमोचन, पूर्व कुलपति रहे मुख्य अतिथि

चम्पावत। चम्पावत के शिक्षाविद और प्रसिद्ध साहित्यकार सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. तिलकराज जोशी की काव्य व कहानी संग्रह का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के रिटायर्ड कुलपति डॉ. नरेंद्र सिंह भंडारी ने डॉ. जोशी कि दोनों पुस्तकों (कहानी संग्रह- फिर अपने परिवेश से व काव्य संग्रह- सुनो कि कविता कुछ कहती है) का विमोचन किया। उन्होंने इन कृतियों की सरल शैली को पाठकों को सीख देने वाला बताते हुए बेहद उपयोगी बताया। पूर्व वीसी डॉ. भंडारी ने कहा कि डॉ. तिलक राज जोशी का लेखन व साहित्यिक योगदान नए व उभरते लेखकों को प्रेरित करने वाला है।


रविवार को जीआईसी चौक स्थित शिवा रिजेंसी होटल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. तिलक राज जोशी के काव्य संग्रह एवं कहानी संग्रह का विमोचन किया गया। इस दौरान साहित्यकारों ने डॉ. तिलक राज जोशी की साहित्य साधना की सराहना करते हुए अनुकरणीय बताया। इन दो पुस्तकों से पहले सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य डॉ. जोशी की 23 कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने अब तक खंड काव्य, कविता संग्रह, काव्य संकलन, उपन्यासिका, कहानी संग्रह, शोध ग्रंथ, भक्ति साहित्य पर पुस्तकों की रचना की हैं। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता डॉ. बीसी जोशी व डॉ. सतीश पांडे के संचालन में हुए कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता अमरनाथ वर्मा, डॉ. सरोज यादव, विजय जोशी, डॉ. प्रमोद कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. कीर्ति बल्लभ शक्टा, प्रमोद कुमार क्षोत्रिय, प्रकाश जोशी शूल, योगेश जोशी, एमपी जोशी, विजय जोशी, स्वाति जोशी, नीरज कांडपाल, क्षितिज जोशी, मीनू जोशी, देवेंद्र प्रसाद जोशी, ललित देउपा, इंद्र लाल वर्मा, चम्पा जोशी, भारत जोशी, बबिता जोशी, कमल उप्रेती, भगवत प्रसाद पांडेय, जनार्दन उप्रेती, प्रकाश पुनेठा, कुलदीप उप्रेती आदि साहित्यकार मौजूद रहे।
