क्राइमचंपावतनवीनतम

चम्पावत : चोरों ने कोटेश्वर मंदिर से घंटियां चुराईं

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर अब मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। क्वैराला घाटी क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कोटेश्वर महादेव मंदिर कोटा जमराड़ी ग्राम पंचायत घुरचुम से चोरों ने मंदिर से तीन घंटियां चुरा लीं। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी इसके बाद पुलिस द्वारा मौका मुआयना किया गया। इससे पूर्व भी ललुवापानी क्षेत्र के एक मंदिर से चोरों ने घंटियों को चोरी कर लिया था। जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय ग्रामीण
मुकेश जोशी पूर्व प्रधान, रघुवर दत्त, रोहित चन्द्र जोशी, आनदेव जोशी, पियूष जोशी, प्रिंस जोशी, भैरव दत्त, जीवानंद, दीपक नरियाल,लालमणि आदि ने चोरी का खुलासा जल्द से जल्द करने की मांग की है।