चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत व्यापार मंडल ने प्रदेश स्तरीय बैठक में ‘आनलाइन’ व्यापार पर दर्ज कराया विरोध

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। धर्मनगरी हरिद्वार के भूपतवाला में स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट के सभागार में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा ने की। बैठक में व्यापार मंडल प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के साथ ही जिला मुख्यालयों के व्यापार संघ अध्यक्ष व महामंत्रियों ने शिरकत की।

Ad

बैठक में चम्पावत व्यापार संघ द्वारा आनलाइन व्यापार का विरोध दर्ज कराया गया। कहा कि इससे मध्यम व लघु व्यापारी बहुत परेशान हैं। आनलाइन व्यापार को बंद किया जाना चाहिए। इसके साथ ही टैक्स के दायरे में ना आने वाले छोटे तबके के व्यापारियों को चिन्हित कर उनको भी सरकार द्वारा बीमा की श्रेणी में लेने का विषय रखा और इस आशय का मांग पत्र प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा को सौंपा। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा के द्वारा किया गया। इसके साथ ही व्यापारी हितों को लेकर भी सदन में चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा चम्पावत जिले से पहुंचे व्यापार संघ पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत भी किया। चम्पावत से बैठक में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह और महामंत्री हरीश सक्टा ने शिरकत की।

Ad