चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : मार्निंगवॉक पर गए व्यापारी को आया हार्टअटैक, निधन हुआ, शोक में बाजार बंद

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। नगर के प्रसिद्ध स्वर्णकार व आभूषण व्यापारी अशोक वर्मा का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह मार्निंगवॉक के वक्त गोरलचौड़ मैदान में हार्टअटैक आया। उन्हें तत्काल जिला अस्प्ताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी उम्र करीब 50 वर्ष थी। अशोक वर्मा बेहद मिलनसार व सरल व्यवहार के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वे अपने पीछे मां, पत्नी, पुत्री व पुत्र को छोड़ गए हैं।

Ad

नगर में शोक की लहर दौड़ गई। शोक में व्यापारियों ने आज बाजार बंद रखी है। अशोक वर्मा के निधन पर वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, महामंत्री कमल राय, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, दीपक तड़ागी लारा, गोविंद सामंत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, रोहित बिष्ट, नवल जोशी, केदार जोशी, पूर्व प्रधान विनोद चौधरी, बसंत तड़ागी, सूरज प्रहरी समेत तमाम लोगों ने गहरा दुख जताया है।

Ad