चम्पावत : सीमांत तल्लादेश में पहाड़ी से गिरने के चलते महिला की मौत हुई

चम्पावत। सीमांत तल्लादेश क्षेत्र की एक महिला की पहाड़ी से गिरने के चलते मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव खाई से निकाला जा सका। पोस्टमार्टम के बाद 21 नवंबर को महिला का शव परिजनों को सौंपा गया।


जानकारी के मुताबिक तल्लादेश के ग्राम रियासीबमन क्षेत्र की पार्वती देवी (44) पत्नी स्व. होशियार सिंह 20 नवंबर की अपराहृन मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने गई थी। इसी बीच रास्ते में वह पहाड़ी से गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों और पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बुधवार रात को शव निकाला। वाकये की जानकारी से परिवार में मातम छा गया। पार्वती देवी के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। महिला के दो छोटे बच्चे हैं। पॉस्टमार्टम के लिए तामली थाना क्षेत्र की पुलिस शव को चम्पावत लाई। आज गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। शाम को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
