चंपावतजनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी ₹74.54 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

ख़बर शेयर करें -

माँ पूर्णागिरि मेले के उद्घाटन अवसर पर 5 योजनाओं का लोकार्पण और 4 महत्वपूर्ण योजनाओं का किया शिलान्यास

टनकपुर/चम्पावत। अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेला-2026 का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विकास को नई ऊंचाई देने के लिए कुल 7454.74 लाख (74.54 करोड़ रुपये) की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनता को समर्पित किया।

Ad Ad

₹64.95 करोड़ की लागत से 5 योजनाओं का लोकार्पण :—

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, जनजातीय कल्याण और पर्यटन को मजबूती देने वाली पाँच प्रमुख योजनाओं का लोकार्पण किया…

— चलथी नदी पर दो लेन सेतु: टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग पर चल्थी नदी के ऊपर ₹5014.00 लाख की लागत से निर्मित 690 मीटर लंबे ‘प्री-स्ट्रेस्ड’ मोटर सेतु का लोकार्पण किया। यह सेतु सीमांत क्षेत्र की कनेक्टिविटी के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
— ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा ‘पीएम जनमन योजना’ के अंतर्गत बुक्सा एवं राजी जनजाति के उत्थान हेतु ग्राम खिरद्वारी में ₹60 लाख की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय भवन।
— राजकीय पशु प्रजनन फार्म, नरियाल गांव (चम्पावत) के विकास कार्यों के प्रथम चरण का लोकार्पण (लागत ₹659.01 लाख)।
— गुरु गोरखधाम में ₹271.39 लाख से विकसित पर्यटक अवस्थापना सुविधाएं तथा श्यामलाताल क्षेत्र को ईको-टूरिज्म हब बनाने हेतु ₹490.94 लाख के ‘लेक फ्रंट डेवलपमेंट’ कार्यों का लोकार्पण किया गया।

₹9.59 करोड़ की 4 योजनाओं का शिलान्यास :—

मुख्यमंत्री धामी द्वारा 959.49 लाख की 04 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई…

— चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधायक निधि से स्वीकृत ₹498.50 लाख के विभिन्न जनोपयोगी निर्माण कार्य।
— ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा तहसील बाराकोट के अनावासीय भवन का निर्माण कार्य (लागत ₹302.50 लाख)।
— मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत ‘ब्रिडकुल’ (Unit पिथौरागढ़) द्वारा एड़ी मेला स्थल, कालूखान का सौंदर्यकरण कार्य (लागत ₹81.50 लाख)।
— नगर पंचायत बनबसा में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में ₹76.90 लाख की लागत से बनने वाले पार्क का शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ चम्पावत को एक आदर्श जनपद बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। आज लोकार्पित और शिलान्यास की गई ये योजनाएं स्थानीय स्तर पर रोजगार, पर्यटन और आवागमन की सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगी। माँ पूर्णागिरि का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हम उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ें।

इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, अध्यक्ष जिला पंचायत चम्पावत आनंद सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि टनकपुर दीपक रजवार, चम्पावत प्रकाश तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, पंडित भुवन पांडेय, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती चंद, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, एएमए जिला पंचायत कमलेश सिंह बिष्ट सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं अन्य लोग मौजूद रहे।