उत्तराखण्डनवीनतम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक काशीपुर पहुंचे, वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के स्वास्थ्य की जानकारी ली

Ad
ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर अचानक काशीपुर पहुंचे। वे गिरीताल रोड स्थित वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के निवास पर गए। मुख्यमंत्री धामी के अचानक आगमन से स्थानीय प्रशासन में अफरातफरी मच गई। दरअसल पहले से सीएम का कोई कार्यक्रम तय नहीं था।

Ad
वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी की कुशलक्षेम जानते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर में जी 20 की बैठक में शिरकत करने आने वाले थे। मालूम हो कि वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा है। इस वजह से आज सीएम धामी कैलाश गहतोड़ी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनके निवास पर पहुंचे। आनन फानन में प्रशासन ने सीएम की अगवानी की। सीएम धामी यहां स्टेडियम में हेलीकॉप्टर से पहुंचे और कार से गिरीताल रोड स्थित वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के निवास पर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। वे गहतोड़ी के आवास पर करीब आधा घंटा रुके।

Ad Ad