चंपावतजनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

सरस महोत्सव में हुईं खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बिखेरा उत्साह

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के पांचवें दिन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उमंग के वातावरण में किया गया। बच्चों एवं प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न रेस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के बीच रोचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिससे पूरा परिसर तालियों और उत्साहवर्धन से गूंज उठा।

एकल रेस में शिवांश मेहरा ने प्रथम, पुलक आर्या ने द्वितीय तथा मानिक रस्तोगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जलेबी रेस में दीपिका ने प्रथम, तजुला ने द्वितीय और पलक ने तृतीय स्थान हासिल किया। लेमन रेस में शिवांश सिंह प्रथम, अर्जुन द्वितीय तथा असीता बगड़ा तृतीय स्थान पर रहे। बैग रेस में समिया सानिया ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और लाविन्या ताम्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों और दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पांचवें दिन की इन प्रतियोगिताओं ने महोत्सव के उत्सवी माहौल को और अधिक जीवंत एवं यादगार बना दिया।