चंपावतटनकपुरनवीनतम

सीएम धामी कल शनिवार को टनकपुर में, शारदा कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 07 फरवरी को जनपद चम्पावत के भ्रमण पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री टनकपुर में ‘शारदा कॉरिडोर’ जैसी महत्वपूर्ण योजना का शिलान्यास करेंगे। वहीं विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे।

सीएम प्रातः 10:50 बजे शारदा घाट टनकपुर पहुंचेंगे। जहां वे बहुप्रतीक्षित शारदा कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे और माघ खिचड़ी कार्यक्रम में जनता के साथ सम्मिलित होंगे। इसके बाद वे बनबसा (चम्पावत) स्थित NHPC विश्राम गृह जाएंगे। जहां दोपहर 12:00 बजे से 01:45 बजे तक आगामी बजट के संबंध में ‘बजट पूर्व संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें वे विभिन्न हितधारकों से सुझाव लेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जनपद उधमसिंह नगर को प्रस्थान करेंगे।