कांग्रेस ने भाजपा को दिया झटका, ब्लाक प्रमुख, पालिकाध्यक्ष समेत 25 ग्राम प्रधान कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस ने भाजपा को दिया झटका, ब्लाक प्रमुख, पालिकाध्यक्ष समेत 25 ग्राम प्रधान कांग्रेस में शामिल
भवाली। कांग्रेस ने आज भारतीय जनता पार्टी को तगङा झटका दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व नैनीताल के विधायक संजीव आर्य की मौजूदगी में भीमताल के ब्लाक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, भवाली नगर पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा समेत 25 ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। नगर के सांस्कृतिक मंच में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पूर्व केंद्रीय मंत्री यशपाल आर्य का कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। रामलीला मैदान से सांस्कृतिक मंच तक जनाक्रोश रैली में सैकड़ों लोग हरीश रावत के साथ शामिल हुए। पंडाल से लेकर सड़क तक लोगो से मंच खचाखच भरा रहा। वही अचानक पूर्व मंत्री यशपाल आर्य जनता के बीच जाकर बैठ गए।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, उनकी पत्नी पत्नी जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट के साथ सैकड़ों लोगों व ग्राम प्रधानों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। उन्होंने संबोधन के बीच रैली के बहाने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील की। आधे घंटे के संबोधन में लगातार भाजपा पर तंज कसते रहे। इस बीच सैकड़ो लोगो को फूल माला डालकर सदस्यता दिलाई। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि आजादी के बाद भी कुछ लोग व्यवस्था के विरोध में थे। भाजपा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कांग्रेस की गरीबों के लिए बनाई योजना सहित 169 से अधिक योजनाओं को बंद किया है। कांग्रेस आज एकजुट होकर इसका जवाब देने को खड़ी है। आगामी चुनाव में गरीब जनता असहाय वर्ग इसका जवाब देने को तैयार है।
यशपाल आर्य ने कहा कि हरीश रावत ने उत्तराखंड को नई पहचान दी है। कांग्रेस की सदस्यता के लिए घर घर जाकर बीड़ा उठाया है। जो आज कांग्रेस परिवार में शामिल हुए है। उन्होंने परिवार में भरोसा कर यह कदम उठाया है। में अपने परिवार के बीच आया हुं, आज हमारा परिवार बड़ा हुआ है। इसका परिणाम आगे देखने को मिलेगा। सब मिलकर अब 2022 में कांग्रेस स्थापित करने का कार्य करेंगे। कहा कि भाजपा ने जनता को छलने का काम किया है। अब जो बोया है वो काटना पड़ेगा। वादे करती रही सबका साथ सबका विकास नही हुआ, गरीबों की अनदेखी कर हालत बेकार हो गए। कहा जनता की सरकार आ रही है। अब जनता मार नही झेलेगी। किसी विभाग में पद नही भरा गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, हरीश चंद्र दुर्गापाल, जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट, पूर्व विधायक सरिता आर्य, निवर्तमान विधायक संजीव आर्य, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, नगर अध्यक्ष हितेश बिष्ट, किशन अधिकारी, सुजान रजवार, आनंद बिष्ट, ममता बिष्ट, पूजा भारती, पंकज आर्य महिला जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट, तुलसी बिष्ठ, कमला चौधरी, जानकी आर्य को,अध्यक्ष तरुण साह, अफसर अली, संदीप गाड़िया, मो.सैफ मौजूद थे। कार्यक्रम मे भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि कुमार, त्रिलोक सिंह राठौर, गीता बिष्ट, रजनी रावत, रानी कोटलिया, जानकी चनियाल, महेश लाल, राम दत्त, पुष्पा आर्या, गिरधर सिंह बिष्ट, रविन्द्र कनवाल, राजीव कुमार, सुरेश चंद्र, महेश लाल, मोहिनी कनवाल, प्रेमा मेहरा, घननाद दुम्का सहित सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल हुए।