उत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखंड # भाजपा में शामिल होने दिल्ली पहुंचे कांग्रेस विधायक राजकुमार, सीएम भी रवाना

ख़बर शेयर करें -
पुरोला सीट से विधायक राजकुमार। फोटो : सोशल मीडिया

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा धनौल्टी विधानसभा के विधायक प्रीतम सिंह पंवार को पहले ही पार्टी में शामिल करा चुकी है। अब एक और विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं।  भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के एक और विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। वह आज भाजपा के शामिल होंगे। उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट से कांग्रेस विधायक राजकुमार आज दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक दिल्ली रवाना हो चुके हैं। इससे पहले शनिवार को राजकुमार भाजपा में शामिल होने वाले थे। लेकिन किन्हीं कारण वश उनकी ज्वाइनिंग टल गई थी। सूत्रों के मुताबिक, विधायक ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के सामने देहरादून की एक सीट से टिकट देने की शर्त रखी थी। जिस कारण ऐसा हुआ था। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर तैर रही खबरों को भाजपा का भ्रम बताया है। मजेदार बात यह है कि भाजपा प्रदेश संगठन को विधायक के भाजपा में शामिल होने की कोई जानकारी नहीं है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, पार्टी में कौन शामिल होने जा रहा है, इसकी संगठन को फिलहाल कोई सूचना नहीं है। उधर, सोशल मीडिया पर कांग्रेस एक विधायक के भाजपा में शामिल होने की वायरल हुईं खबरों पर कांग्रेस के महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने सोशल मीडिया पर तैर रही खबरों को भाजपा का भ्रम करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के जिस विधायक को लेकर झूठी चर्चाएं हो रही हैं, वह पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उन्हें पूरी आशा है कि वह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को दिल्ली दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री विधायक की ज्वाइनिंग के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान उनका केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। वह रविवार शाम को ही नई दिल्ली से लौटेंगे।

Ad