जनपद चम्पावतटनकपुर

पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टनकपुर में भी किया प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। डीजल, पेट्रोल व गैस के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ़ रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टनकपुर में भी प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकाल कर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक व कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हेमेश खर्कवाल ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी में बेतहाशा वृद्धि कर भाजपा सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है। बढ़ती महंगाई की वजह से देश का हर नागरिक परेशान है, लेकिन सरकार है कि उसे कोई चिंता ही नहीं है। महंगाई की वजह से आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश राम, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, गोपाल बिष्ट, खालिद अंजुम, विजय पाल शर्मा, हरी कृष्ण, मोहन थापा, जोत राम, देवेन्द्र सिंह, नवीन बोहरा, गजेन्द्र पाल, पूरन पडियार, नरेश सकारी, अशोक मुरारी, जगदीश बिष्ट जग्गा, सूरज बोहरा, अमित खन्ना, भैरव दत्त जोशी, सुभाष चंद्र, इंद्रदेव विश्वकर्मा, श्याम कठायत, बच्ची सिंह महर, भीम सिंह, संजय अग्रवाल, प्रवीन सिन्हा, फैसल सिद्दीकी, चन्दन बिष्ट, ईशु अग्रवाल, सौरभ गिरी, योगेश पाण्डेय सभासद, वकील अंसारी, शाहवेज अंसारी, सुमित सिंह, हरीश जोशी, दीपक नाथ, श्याम कुमार, नीरज मिश्रा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, दीपक पाण्डेय, विलाल हुसैन सभासद, जावेद हुसैन सभासद, गिरीश नरियाल, रूपेश कुमार, विकास कलौनी, आदिल सिद्दीकी, विकास कलौनी, आनंद यादव, अंकित बाल्मीकि, रिषभ कुमार, माजिद खान, अजय टम्टा, बब्बू, वाजिद खान आदि शामिल रहे।

Ad