कांग्रेसजनों और राज्य आंदोलनकारियों ने दी हृदयेश को श्रद्धांजलि


चम्पावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राज्य आंदोलनकारियों ने स्व. इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि दी। चम्पावत में जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने इंदिरा के किए गए कार्यों को याद किया। इस मौके पर बीडीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, सभासद रोहित बिष्ट, युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, सेवादल जिलाध्यक्ष हरीश चौधरी, हरगोविंद बोहरा, प्रताप सिंह महराना, अशोक कार्की, मयूख चौधरी, तारादत्त जोशी, भुवन चंद्र, गोपाल बिष्ट आदि ने शोक जताया। वहीं नगर कांग्रेस कमेटी ने नगर पंचायत कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया। पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा के दौरान कहा कि प्रदेश के विकास में इंदिरा हृदयेश के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सभी ने इंदिरा हृदयेश की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर पूर्व प्रधान विपिन जोशी, युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद बडेला, जिला उपाध्यक्ष गोलू गंगोला, प्रमोद बडेला, राजेश जोशी, अमन टम्टा, विमल पांडेय, धीरज नेगी, मोनू नेगी, सागर नाथ गोस्वामी, रोहित कुमार, आकाश टम्टा, मयंक, अरुन चंद, अंकित रावत आदि मौजूद रहे।
राज्य आंदोलन संगठन अध्यक्ष बसंत तड़ागी के नेतृत्व में भी शोक सभा हुई। इस मौके पर हरेंद्र बोरा, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, पप्पू गड़कोटी, प्रकाश तड़ागी, भूपेंद्र सिंह भुप्पी, डीके पांडेय, किसन गिरी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। व्यापार संघ जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी की ओर से भी इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। लोहाघाट में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट के आवास पर इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक सभा हुई। निधन पर नवीन मुरारी, कविराज मौनी, नवीन जोशी, चिराग फत्र्याल, शुभम माहरा, पारस माहरा, विमलेश थापा, संजय अधिकारी ने शोक जताया।

