‘हर घर भाजपा, घर घर भाजपा’ अभियान के तहत थपलियालखेड़ा बूथ पर किया संपर्क

टनकपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘हर घर भाजपा, घर घर भाजपा’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को चम्पावत विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत थपलियालखेङ़ा बूथ में सम्पर्क किया। साथ ही जरूरतमंदों को राशन किट वितरित किए। भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। अभियान प्रदेश सह संयोयक राष्ट्रीय सदस्यता अभियान सुभाष बगौली के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष पूरन मैहरा, प्रदेश मंत्री किरन देवी, पूर्व जिला महामंत्री गोविंद सामन्त, मण्डल महामंत्री मुकेश जोशी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन कुमार, जशोद सिंह, राजकिशोर, अशोक पाल, हरिओम सेठी, सुन्दर आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

