जनपद चम्पावतधर्म

बाराकोट में चल रहे ‘राम कथा ज्ञान यज्ञ’ में क​था सुनने उमड़ रही है भीड़

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। बाराकोट में चल रही है ‘राम कथा ज्ञान यज्ञ’ के चतुर्थ दिवस में सैकड़ों लोगों ने कथा सुनी। बुधवार को राम जन्म की कथा का का प्रसंग सुनाया गया। कथा वाचक प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वर्तमान में हम सब लक्ष्यहीन हो गए हैं। हमें अपना लक्ष्य निर्धारण कर अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। बिना लक्ष्य के हम पथ भ्रमित हो जाते हैं और अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते। हमें अपनी दसों इंद्रियों को अपने बस में कर लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। फिर निश्चित रूप से सफलता हमारी कदम चूमेगी। बुधवार को अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट के छात्रों ने भी कथा श्रवण किया। कथावाचक प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वर्तमान समय में अपने धार्मिक ग्रंथों से विमुखता ही हमारी परेशानियों का प्रमुख कारण है। हमें छात्र-छात्राओं को पंडालों में ले जाकर कथा श्रवण कर संस्कारित करने का प्रयास करना चाहिए, तभी समाज में फैली कि अनेक बुराइयों का स्वतः विनाश हो जाएगा जाएगा। श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ में मुख्य जजमान उमेश्वर सिंह अधिकारी हैं। यज्ञ के आयोजन में प्रकाश सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, लोकमान सिंह अधिकारी, मनोज वर्मा, कौस्तुभ अधिकारी, नमन जोशी, किशोर जोशी, जगदीश सिंह अधिकारी आदि सहयोग कर रहे हैं।

Ad
Ad