टनकपुर में साइबर ठगों ने महिला से एक लाख रुपए की ठगी की

टनकपुर। नगर की एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर ठग ने खुद को महिला का जीजा बताकर गूगल-पे के जरिए एक लाख रुपए की धनराशि ठग ली। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। कर्मचारी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय नीलम का कहना है कि उसे एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उसका जीजा बताते हुए मुसीबत में होनेकी बात कही। फोन करने वाले ने महिला से गूगल पे के जरिए मदद करने को कहा। नीलम ने साइबर ठग के झांसे में आकर गूगल पे के जरिए एक लाख रुपये की धनराशि स्थानांतरित कर दी। ठगी का एहसास होनेके बाद महिला ने पुलिस में तहरीर दी है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह बताया कि साइबर ठग का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


