चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

लोहाघाट के दीपक ने गेट परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 20वां स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। लोहाघाट क्षेत्र के कर्णकरायत के किमोटा गांव निवासी दीपक चंद्र मुरारी ने गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) 2026 परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 20वां स्थान पाकर इतिहास रखते हुए जनपद व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
साधारण परिवेश से निकलकर असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले दीपक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कर्णकरायत और लोहाघाट क्षेत्र में प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखते हुए National Institute of Technology Warangal से प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। जिससे उनकी तकनीकी नींव और अधिक सुदृढ़ हुई।


दीपक की सबसे बड़ी विशेषता उनकी निरंतरता और बहुआयामी प्रतिभा है। उन्होंने अब तक 14 से अधिक बार इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को विभिन्न अभियांत्रिकी विषयों में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है, जो उनके अनुशासन, समर्पण और कठोर परिश्रम का सशक्त उदाहरण है। शिक्षण क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है और हैदराबाद के एक प्रतिष्ठित संस्थान में वरिष्ठ शिक्षण सहयोगी (अभियंत्रण परीक्षा प्रशिक्षक) के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने अनेक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। दीपक की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। उनके पिता सुरेश चंद्र मुरारी (पूर्व सैनिक) और माता सावित्री मुरारी (गृहिणी) ने हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया और मजबूत संबल प्रदान किया। दीपक चंद्र मुरारी की यह सफलता न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और परिश्रम सच्चा हो, तो हर ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता।

Ad Ad

Ad Ad