उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी बनीं दीपिका सिंह , जानें कहां कि विधायक हैं दीपिका


कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी को बदल दिया है। अब कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी विधायक दीपिका पांडे सिंह होंगी। पार्टी के जरनल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र में झारखंड के गोड्डा के महागामा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह को यह जिम्मेदारी दी है। दीपिका सिंह राजेश धर्माणी का स्थान लेंगी।



