उत्तराखण्डहादसा

देहरादून : मार्निंग वॉक कर रही बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मार्निंग वॉक पर निकली महिला को मंडी चौक पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया है कि शुभम कश्यप निवासी डाबर वाली गली निरंजनपुर ने तहरीर दी है। जिसमें कहा है कि उसकी मां उर्मिला 27 नवंबर सुबह करीब साढ़े छह बजे मार्निंग वॉक करते हुए मंडी तिराहे पर पहुंची। इस दौरान लालपुल की तरफ से आईएसबीटी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए पटेलनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस वाहन की पहचान की कोशिश कर रही है।

Ad
Ad Ad