देहरादून : कुत्ते को चक्कर में आया बोलेरो की चपेट में, जान गई
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत बीते दीन जोगी वाला चौकी के मोहकमपुर IIP के पास कुत्ते को घुमा रहा एक व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया। कुत्ते को पकड़ने के चक्कर में एक बोलेरो ने व्यक्ति को कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बीती सुबह को अनौद नौटियाल अपने पालतू कुत्ते को घूमा रहा था। उसी दौरान दूसरे कुत्ते को देखकर अनौद नौटियाल का कुत्ता भागने लगा और सड़क पार कर गया। कुत्ते ने तो सड़क पार कर ली, लेकिन सड़क पर जा रही बोलेरो ने अनौद नौटियाल को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायल अनौद नौटियाल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनौद नौटियाल मूल रूप से कुथनौर गांव, नौगांव विकासखंड उत्तरकाशी का रहने वाला था और देहरादून में जोगीवाला में अपने परिवार का साथ रहता था।

परिवार में छोटी-छोटी दो लड़कियां,एक लड़का और पत्नी, माता -पिता, दो छोटे भाई और एक बहन और एक बूढी दादी है। ध्ण् पूरे परिवार की सारी जिम्मेदारी उसके ही कंधों पर थी। थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी राकेश गुसाई ने बताया है कि आरोपी ने थाना नेहरू कॉलोनी में सरेंडर कर दिया है। यह हादसा कुत्ते की वजह से हुआ बताया जा रहा है जो वीडियो में भी दिख रहा है। अनौद नौटियाल का कुत्ता दूसरे कुत्ते को देखकर अचानक उसके पीछे भागा और मृतक ने इस दौरान कुत्ते की चेन नहीं छोड़ी और कुत्ते के साथ-साथ उसके पीछे-पीछे भागते रहे। इस दौरान वह सड़क पर पहुंच गए और तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो पिकअप की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। बता दें कि देहरादून में तेज रफ्तार वाहन हादसे की वजह बन रहे हैं। कई लोग सड़क हादसों में जान गंवा चुके हैं।

