देहरादून : खनन से लदे ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, होटलियर की गई जिंदगी, दो दिन बाद जाना था विदेश…
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है। जहां खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं लोगो मे भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मृतक जयपुर के एक होटल में कार्य करता था। उसे दो दिन बाद विदेश जाने वाला था। वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के प्रेमनगर उम्मेदपुर का निवासी शुभम गैरोला आज गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे के आसपास घर से अपनी बाइक पर सवार होकर प्रेमनगर की ओर किसी काम से निकला था। तभी इस बीच (लक्ष्मीपुर) महेंद्र चौक के पास मीठी बेरी परवल मार्ग पर खनन का काम कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान शुभम ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर खूब हंगामा किया। हंगामे के दौरान सड़क पर जाम लगा दिया।
हादसे के बाद लोगो मे आक्रोश, शुभम नौकरी के लिए दो दिन बाद जाने वाला था विदेश
लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध खनन का काम चल रहा है। जिस पर पुलिस प्रशासन भी कोई एक्शन नहीं ले रहा है। बताते चलें मृतक युवक जयपुर के एक होटल में नौकरी करता था। जिसे दो दिन बाद विदेश जाना था, लेकिन उससे पहले ही युवक हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला सदस्य था। जिसकी मौत के बाद से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है।

