चंपावतनवीनतम

चम्पावत : कफल्टा मल्ला के पंचायत भवन का पुनर्निर्माण कराए जाने की मांग

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। विकास खंड चम्पावत की ग्राम पंचायत कफल्टा मल्ला की प्रधान निशा महर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर पूरी तरह जर्जर हो चुके पंचायत भवन का पुनर्निर्माण कराए जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान पंचायत भवन बेहद जर्जर हो चुका है। जिस कारण ग्राम सभा की बैठकें और अन्य सामाजिक कार्य संपन्न कराने में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों को सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है। ग्राम प्रधान ने कहा है कि नया पंचायत भवन बनने से गांव में विकास कार्यों को गति मिलेगी और पंचायत स्तर पर व्यवस्थाएं बेहतर होंगी। इस मौके पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह महर भी मौजूद रहे।

Ad Ad