चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

देवी अहिल्या ने सामाजिक क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया: सुरेश भट्ट

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत में अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

Ad

चम्पावत। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों में अमूल्य योगदान देने वाली अहिल्याबाई को सर्वदा स्मरण किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य उनके नारी सशक्तिकरण, समाजसेवा और न्यायप्रिय शासन व्यवस्था की प्रेरणादायक गाथा को जन-जन तक पहुंचाना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता और कार्यक्रम के सहसंयोजक भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के संचालन में हुई गोष्ठी में मुख्य वक्ता दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट ने अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन पर विस्तार से बताया। कहा कि वह अपने शासनकाल में न्यायप्रिय रहीं। महिलाओं के उत्थान और समाजिक विकास को लेकर किए गए कार्य आज भी अनुकरणीय हैं। अहिल्याबाई द्वारा स्त्री नेतृत्व को ऊंचाई तक पहुंचाया अद्वितीय है। भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी ने कहा कि अहिल्याबाई सती प्रथा के खिलाफ मुखर रही। 250 वर्ष पूर्व नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में कार्य कर वह भारतीय संस्कृति की प्रेरणास्रोत बनीं। उनका जीवन न्याय, धर्म, सेवा का परिचायक है।

महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनी पोखरिया ने समाज एवं संस्कृति सुधार में अहिल्याबाई का प्रमुख योगदान बताया। धर्म व संस्कृति में विशेष लगाव रखने वाली अहिल्या ने मुगलों के आक्रमण के बाद खंडहर हुए काशी विश्वनाथ मंदिर सहित सोमनाथ, द्वारिकाधीश, अयोध्या, उज्जैन, केदारनाथ, बद्रीनाथ, रामेश्वरम आदि मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। गोष्ठी में दर्जा मंत्री श्याम पांडेय, कार्यक्रम संयोजक सतीश पांडेय, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, जिपं प्रशासक ज्योति राय, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी, ब्लाक प्रशासक रेखा देवी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad