चम्पावत जिले में ब्लाक प्रमुख की तीन सीटों पर सीधा मुकाबला आज
चम्पावत। चम्पावत जिले के तीन क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव आज 14 अगस्त को होंगे। मतदान पूर्वाह 10 बजे से शुरू होकर अपराह 3 बजे तक चलेगा। इन तीनों ब्लॉकों में कुल 94 वोटर हैं, जो प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए मतदान करेंगे। वहीं सबसे बड़े ब्लॉक चम्पावत में प्रमुख व दोनों उप प्रमुख निर्विरोध रूप से चुने जा चुके हैं।
डीएम मनीष कुमार ने बताया है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं एसपी अजय गणपति का कहना है कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए पाटी और लोहाघाट व बाराकोट में पुलिस क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बंदोबस्त किया गया है। मतदान के बाद आज ही शाम को वोटों की गिनती भी हो जाएगी। अब तक के सियासी समीकरणों से इस बात के आसार हैं कि बाराकोट और लोहाघाट में भाजपा मजबूत स्थिति में है। जबकि पाटी में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के बेटे शंकर सिंह अधिकारी मजबूत हैं।
लोहाघाट ब्लॉक…
क्षेत्र पंचायत प्रमुखः भाजपा अधिकृत महेंद्र सिंह ढेक और अंकिता।
ज्येष्ठ उप प्रमुखः किशोर सिंह रावत और प्रकाश सिंह। कनिष्ठ उप प्रमुखः प्रकाश चंद्र और सोबन सिंह।
पाटी ब्लॉक…
क्षेत्र पंचायत प्रमुखः शंकर सिंह अधिकारी और भाजपा अधिकृत प्रकाश सिंह बिष्ट।
ज्येष्ठ उप प्रमुखः खड़क सिंह और महेंद्र राम।
कनिष्ठ उप प्रमुखः चंपा देवी, नेहा बगौटी और ईश्वरी देवी।
बाराकोट ब्लॉक…
प्रमुख भाजपा अधिकृत सीमा आर्या और सुनीता विश्वकर्मा। ज्येष्ठ उप प्रमुखः दरबान सिंह और देवेंद्र सिंह बोहरा। कनिष्ठ उप प्रमुखः केशवी देवी और कमला।
चम्पावत ब्लॉक…
क्षेत्र पंचायत प्रमुखः भाजपा समर्थित अंचला बोरा (निर्विरोध) ज्येष्ठ उप प्रमुखः भुवन चंद्र पांडेय (निर्विरोध) कनिष्ठ उप प्रमुखः मनोज जोशी (निर्विरोध)
