जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट परिसर में कर्मचारियों अधिकारियों को दिलाई सद्भावना की शपथ


चम्पावत। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने कलक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने सद्भावना दिवस पर भारत के दिवंगत भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को याद करते हुए कहा कि भारत के सभी धर्मों के बीच सामुदायिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, शांति, प्यार और लगाव को लोगों में बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज हम सद्भावना दिवस मना रहे हैं। जनपद के विभिन्न कार्यालयों में भी कार्यालय अध्यक्षों द्वारा अपने अधिनस्थो को शपथ दिलाई। सदभावना दिवस 19 अगस्त को जन्माष्टमी अवकाश होने पर 18 अगस्त को मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह मेहरा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राम दत्त जोशी, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पाण्डेय, ईश्वरी राम, साजिद अली सिद्दीकी, अशोक पुनेठा, राहुल सैनी, तनुज रावल, रजत पांडे, हिमांशु वर्मा, हर्षित कुमार, संजय जोशी आदि उपस्थित रहे। वहीं टनकपुर में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई।


