चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर घरेलू गैस सिलेंडर को ₹950 के स्थान पर ₹1000 में बेचे जाने संबंधी सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। इस संबंध में जांच करने पर पाया गया कि गैस वितरण के दौरान कुछ स्थानों पर खुल्ले पैसे की कमी के कारण कुछ उपभोक्ताओं द्वारा ₹1000 का भुगतान किया गया, जिनमें से ₹50 की राशि संबंधित उपभोक्ता की पासबुक में अंकित कर उन्हें बाद में वापस की जा रही है। इस प्रक्रिया की जानकारी उपभोक्ताओं को पूर्व में ही दे दी जाती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी प्रकार की ओवररेटिंग नहीं की जा रही है। घरेलू गैस सिलेंडर का निर्धारित मूल्य ₹950 है और उपभोक्ताओं को इसी दर पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है। इस संबंध में गैस एजेंसी चम्पावत के प्रबंधक दयाल रावत ने भी बताया कि वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने हेतु उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे किसी प्रकार की असुविधा या भ्रम की स्थिति न बने।

Ad Ad

जिला पूर्ति अधिकारी ने समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे संभव हो तो खुल्ले पैसे के साथ ही गैस प्राप्त करें, जिससे अनावश्यक भ्रम की स्थिति से बचा जा सके। वहीं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए समस्त उप जिलाधिकारियों, जिला पूर्ति अधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि जनपद में घरेलू गैस वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए तथा उपभोक्ताओं को केवल निर्धारित दरों पर ही गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग द्वारा गैस आपूर्ति की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को समयबद्ध एवं सुचारू रूप से घरेलू गैस उपलब्ध कराई जा सके।

जनपद में जारी रोस्टर के अनुसार गैस वितरण कार्यक्रम:

चम्पावत गैस सर्विस

26 मार्च – गौरडलचौड़ वार्ड (आरएफसी गोदाम)
27 मार्च – नरियाल गांव, नरसिंहडांडा, सल्ली
28 मार्च – ढकनाबडोला, चक्कू, अम्बेडकर कॉलोनी
30 मार्च – खर्ककार्की, जूप, पुलिस लाइन क्षेत्र

लोहाघाट गैस सर्विस

26 मार्च – पोखरखाल
27 मार्च – ठाडादूंगा, बोट हाउस
28 मार्च – पुल्ला
29 मार्च – कलीगांव, डेसली
30 मार्च – चौमेल
31 मार्च – फोरती, बनीगांव, गंगनौला, इड़ाकोर्ट, भूमलाई, लोहावती वार्ड
01 अप्रैल – पाटी क्षेत्र

देवीधुरा गैस सर्विस

26 मार्च – चौड़ाकोट, सिमलाखेत

टनकपुर क्षेत्र (साप्ताहिक रोस्टर)

सोमवार – नायकगोठ, बोरागोठ, वार्ड 5, 6
मंगलवार – कार्की फार्म, आमबाग, छीनीगोठ, वार्ड 9, 10
बुधवार – मनिहारगोठ, सैलानीगोठ, मिलिट्री कैंप, वार्ड 4, 7
गुरुवार – ककराली गेट, थ्वालखेड़ा, गैंडाखाली, उचोलीगोठ, वार्ड 2, 3
शुक्रवार – विष्णुपुरी कॉलोनी, वार्ड 11
शनिवार – ज्ञानखेड़ा, विचई, वार्ड 1, 8
रविवार – सूखीढांग, पूर्णागिरि

बनबसा क्षेत्र का वितरण कार्यक्रम

सोमवार – फागपुर
मंगलवार – चंदनी
बुधवार – भजनपुर, मेन मार्केट, एनएचपीसी
गुरुवार – कैनाल पुल, चंद फार्म
शुक्रवार – चुना भट्टा, देशी फार्म, बमनपुरी
शनिवार – पचपकरिया, चंद फार्म
रविवार – गडीगोठ, मझगांव, देवीपुरा

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इंडेन गैस द्वारा विभिन्न डिजिटल माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। गैस संबंधी जानकारी हेतु 7588888824 पर संपर्क किया जा सकता है। रिफिल बुकिंग के लिए 8454955555 पर मिस्ड कॉल या IVRS नंबर 7718955555 का उपयोग किया जा सकता है।

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे निर्धारित रोस्टर का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से गैस वितरण प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार तक समय पर रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Ad Ad