लोहाघाट : DRINK & DRIVE में चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
लोहाघाट/चम्पावत। एसपी रेखा यादव द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात को लेकर सभी थाना प्रभारीयों को अपने क्षेत्रांतर्गत वाहन चेकिंग संचालित कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमनुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने को आदेशित किया गया है। आदेशों के क्रम में लोहाघाट पुलिस ने शुक्रवार 10 अप्रैल को बाराकोट में की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को शराब पीकर वाहन चलाते हुये पकड़े जाने (DRINK & DRIVE) पर वाहन चालक रविशंकर बलवंत सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम जमाङी थाना कपकोट जिला बागेश्वर को नियमानुसार गिरफ्तार कर वाहन संख्या UK04CB 5348 कैन्टर को सीज़ किया गया है। मामले में अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। चालक का ड्राईविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। पुलिस टीम में अपर उ0नि0 धर्मन्द्र प्रसाद, हे0का0 हेमन्त लुण्ठी, का0 भुवन जोशी व गौरव दुर्गापाल शामिल रहे।

