चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत व लोहाघाट में फूंका गया पूर्व मंत्री रावत का पुतला

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। सिख समाज के खिलाफ ​आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भाजपा नेताओं ने चम्पावत व लोहाघाट में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का पुतला दहन किया।

चम्पावत में मोटर स्टेशन पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए हरक सिंह रावत का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि हरक सिंह रावत की ये घटिया बयानबाजी सिख समाज के प्रति कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाती है। पुतला दहन करने वालों में जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पांडेय, कैलाश अधिकारी, सूरज प्रहरी, सनी वर्मा, सभासद नंदन तड़ागी, भुवन भट्ट, आनंद अधिकारी, मनोज तड़ागी, गिरीश खर्कवाल, हरीश जोशी, सौरभ नयाल, प्रदीप जोशी आदि शामिल रहे।

Ad

लोहाघाट। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की ओर से सिख समुदाय पर की गई कथित घटिया टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रविवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मीना बाजार में जोरदार नारेबाजी की और हरक सिंह रावत का पुतला दहन किया। भाजपा नेताओं ने इसे सिख समुदाय का अपमान बताया। आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से अल्पसंख्यकों के खिलाफ रही है। पुतला दहन करने वालों में भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगौली, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, जिला आइटी संयोजक बलवंत गिरी, ललित मोहन जोशी, राजेंद्र गिरी, पूरन उप्रेती, रमेश गिरी, हयात मेहता, दीपक जोशी आदि शामिल रहे।