जनपद चम्पावतटनकपुर

वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के बड़े भाई का निधन हुआ, स्कूल के प्रबंधक थे

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। चम्पावत के पूर्व विधायक और वर्तमान में वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी के बड़े भाई जेएन पब्लिक स्कूल टनकपुर के प्रबंधक प्रकाश गहतोड़ी निवासी विष्णुपुरी कॉलोनी का आज वेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आज उन्होंे उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 10 बजे शारदा घाट टनकपुर में किया जाएगा। प्रकाश गहतोड़ी के निधन की सूचना मिलते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे अपनी मां नारायणी देवी, पत्नी समेत एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। साथ ही अपने तीन भाईयों मदन मोहन गहतोड़ी, भुवन गहतोड़ी और कैलाश गहतोड़ी का परिवार छोड़ गए। वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के अग्रज प्रकाश गहतोड़ी के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, पूर्व अध्यक्ष दीपक पाठक, पूरन मेहरा, रोहिताश अग्रवाल, शिवराज सिंह कठायत, हरीश हैसियत, हेमा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, धर्मानंद पांडे, हरीश भट्ट, मंडी समिति अध्यक्ष राम दत्त जोशी समेत तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Ad
Ad Ad