टनकपुर क्षेत्र में तीन दिन बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कटौती
टनकपुर/चम्पावत। यूपीसीएल विद्युत वितरण खंड चम्पावत की ओर से सूचना के अनुसार टनकपुर क्षेत्र में लाइन अनुरक्षण एवं आवश्यक कार्यों के चलते 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
अधिशासी अभियंता ने बताया है कि 132 केवी उपकेंद्र सितारगंज से संबंधित 132 केवी लाइन में टावर निर्माण कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है। इसके चलते टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र में निर्धारित समय पर विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग के अनुसार 11 अप्रैल, 12 अप्रैल और 13 अप्रैल 2026 को प्रातः 9 बजे से सायं पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान टनकपुर और बनबसा का संपूर्ण क्षेत्र प्रभावित रहेगा। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें तथा अपने स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही किसी भी विद्युत उपकरण के उपयोग से पहले मुख्य लाइन को अलग (आइसोलेट) करने की सलाह दी गई है।


